दमोह बंद: UGC विरोध में थम गई शहर की रफ्तार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

दमोह: यूजीसी विरोध को लेकर दमोह शहर सुबह से बंद रहा है। मनोज देवलिया के अलावा और भी दमोह के मौजूद जनों ने सभी लोगों से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद करने का आह्वान कर रहे हैं। साथ ही संभावना जताई जा रही है वह कि दोपहर बाद ही प्रतिष्ठान खुलेंगे, इस दौरान दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्री श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में शहर और जिले भर में पुलिस प्रशासन अलर्ट है।

मोर्चा संभाले हुएहैं। कहीं भी किसी भी जगह कोई स्थिति बिगड़े ना। इसको लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, पुलिस के द्वारा वज्र वाहन, सीसीटीवी कैमरे वाले वाहन, पुलिस टीमें लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं। घंटा घर पर सीएसपी एचआर पांडे, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, टीआई सरोज ठाकुर, तहसीलदार रॉबिन जैन, राजस्व निरीक्षक अभिषेक जैन, पटवारी तिलक यादव के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और व्यवस्था बनाने में लगा हुआ है।

Next Post

भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय बजट का सामूहिक श्रवण, दिग्गज नेता रहे मौजूद

Sun Feb 1 , 2026
भोपाल:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रविवार को केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने आमजनों के साथ सामूहिक रूप से बजट भाषण का श्रवण किया।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश सरकार के मंत्री […]

You May Like