भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय बजट का सामूहिक श्रवण, दिग्गज नेता रहे मौजूद

भोपाल:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रविवार को केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने आमजनों के साथ सामूहिक रूप से बजट भाषण का श्रवण किया।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग और श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी और रामेश्वर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय और राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, महापौर श्रीमती मालती राय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सीमा सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव एवं जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बजट के प्रमुख बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।

Next Post

भदरौली में 3 अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई, शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त

Sun Feb 1 , 2026
ग्वालियर: ग्राम भदरौली में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने 3 अवैध कॉलोनियों में शामिल शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर उसे मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई पक्की सड़क, सीवर लाइन एवं बाउंड्रीवॉल को हटाया गया। जेसीबी एवं […]

You May Like