चिलचिलाती धूप ने फिर दिखाए तेवर, 42 डिग्री पहुंचा पारा 

सतना : एक ओर जहां अप्रैल के समाप्त होते-होते अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंचने को बेताब होने लगा था वहीं दूसरी ओर शुरु हुए मौसमी फेरबदल के चलते मई महीने के पहले सप्ताह में गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने लगी थी. लेकिन अब वहीं मई का पहला पखवाड़ा समाप्त होने से पहले भीषण गर्मी ने एक बार फिर से तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं. नतीजतन जहां 42 डिग्री के तापमान के साथ चल रही गर्म हवाएं ने लोगों को झुलसाना शुरु कर दिया है वहीं इस सप्ताह गर्मी के तेवर और तीखे होने की संभावना जताई जा रही है.मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिन के इस तापमान में एक ओर जहां पिछले 24 घंटे में 2.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर यह एक बार फिर से सामान्य से 0.4 डिग्री ऊपर पहुंच गया. इतना ही नहीं बल्कि रात के न्यूनतम में भी बढ़ोत्तरी शुरु हो गई है. सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात शहर में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. लिहाजा पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में जहां 0.2 डिग्री की बढ़त दर्ज हुई वहीं यह सामान्य की तुलना में 0.3 डिग्री अधिक पाया गया.

हलांकि सप्ताह भर पहले तक मौसमी फेरबदल के चलते तापमान में गर्मी के साथ हवा नमी की मात्रा बढ़ी हुई थी. लेकिन गर्मी के तेवर तीखे तेवर के चलते वह अब धीरे-धीरे घटने लगी है. सोमवार तक शहर सहित जिले में नमी युक्त पूर्वी हवाओं का दौर जारी था. लेकिन मंगलवार को हवाओं का रुख बदलता नजरी आने लगा. जिसके चलते हवा में नमी की मात्रा भी 42 से 24 फीसदी के बीच पहुंच गई. नतीजतन मंगलवार को चिचिलाती धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. आलम यह रहा कि शाम ढलने के बावजूद भी गर्म हवाओं की तासीर मंद नहीं पड़ी.
फिलहाल राहत के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार भले ही देश के 3 हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन जैसे सिस्टम सक्रिय हों. लेकिन उनका असर फिलहाल विंध पर पड़ता नजर नहीं आ रहा है. इसी कड़ी में संभावना जताई गई कि अगले कुछ दिनों तक न सिर्फ गर्मी के तेवर तीखे बने रहेंगे बल्कि हीट वेव भी प्रभावित कर सकती है. हलांकि एकाएक तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह से बादलों की आवाजाही नजर आ सकती है. लेकिन उनके बरसने की संभावना न के बराबर रहेगी. लिहाजा अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का असर जारी रहने की संभावना के चलते लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है

Next Post

आज शाम की जलापूर्ति में होगी 25 फीसदी की कटौती 

Wed May 13 , 2026
सतना:एक ओर जहां भीषण गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं वहीं दूसरी ओर इन कठिन परिस्थितियों के बीच जल प्रदाय में कटौती किए जाने की जानकारी सामने आते ही लोगों के हाथ-पैर फूलने लगे हैं. दरअसल एनीकट पंप में लीकेज की समस्या के चलते उसकी मरम्मत जरुरी […]

You May Like