शिवपुरी: भौराना स्थित स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के काम में लापरवाही सामने आई। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।कलेक्टर के निर्देश के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने उप स्वास्थ्य केंद्र भौराना में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मनोज शिवहरे और एएनएम वंदना राय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शासन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से काम नहीं हो रहा था। दस्तक अभियान के तहत डीएसएस टूल में केवल 355 बच्चों की रिपोर्टिंग दर्ज थी। वहीं पेंटावेलेंट-1 टीकाकरण की उपलब्धि 40 प्रतिशत पाई गई।नोटिस में दोनों कर्मचारियों को तीन कार्य दिवस के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी की स्पष्ट टीप के साथ डॉ. ऋषीश्वर के सामने उपस्थित होकर जवाब देना होगा।
