धरती आबा में चिन्हित ग्वालियर के 9 ग्रामों में शेष परिवारों को दिलाए जायेंगे गैस कनेक्शन

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति सहरिया परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत प्रमुखता के साथ रसोई गैस के कनेक्शन उपलब्ध कराए जायेंगे। जिले में अब तक पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) अर्थात सहरिया हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 3 हजार 995 रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। साथ ही धरती आबा अभियान के तहत चिन्हित जिले के 9 ग्रामों के शेष परिवारों को जल्द से जल्द रसोई गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिये 8 से 12 दिसम्बर तक विशेष शिविर लगाने के निर्देश गैस एजेंसियों को दिए गए हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने इन शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों के फॉर्म भरने और ई-केवायसी का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद सिंह भदौरिया ने बताया कि जिले में धरती आबा के तहत चिन्हित ग्रामों में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत 235 परिवारों के फॉर्म भरवाकर जमा कराए जा चुके हैं। साथ ही 18 परिवारों की ई-केवायसी भी पूर्ण कर ली गई है। शेष परिवारों के जल्द से जल्द फॉर्म भरवाकर ई-केवायसी का कार्य कराया जा सके, इसके लिये 8 से 12 दिसम्बर तक विशेष शिविर लगाए जायेंगे। पात्र परिवार संबंधित गैस एजेंसी पर सीधे भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही असुविधा होने पर खाद्य विभाग के स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

Next Post

भिंड में चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई

Fri Dec 5 , 2025
भिंड। शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से परेशान लोगों को राहत दिलाने प्रशासन एक्शन मोड में है। एसडीएम अखिलेश शर्मा ने नगर पालिका टीम के साथ पैदल निरीक्षण कर अस्थायी अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की। सड़क पर रखा सामान और गलत पार्किंग को जाम की बड़ी […]

You May Like