बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन लूटी

जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत धनमोहन विला क्षेत्र में एक शातिर बदमाश ने 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली और अंधेरे का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गया।

पुलिस ने बताया कि धनमोहन विला निवासी श्रीमती लता डेंगरा (77) पैदल अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह अपने घर वाली गली में पहुँचीं, वहां पसरे सन्नाटे का लाभ उठाते हुए पीछे से एक अज्ञात युवक आया। इससे पहले कि वृद्धा कुछ समझ पातीं, युवक ने उनके गले पर झपट्टा मारा और करीब 80 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन छीनकर चौथा पुल की ओर भाग निकला।

घटना के बाद सहमी हुई बुजुर्ग महिला ने ओमती थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके।

Next Post

माताएं पंच परिवर्तन के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका निभा सकती है : महापौर

Mon Mar 30 , 2026
ग्वालियर। मध्य भारत शिक्षा समिति ग्वालियर द्वारा आयोजित माँ मिलन-2026 में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में अग्नि बिना भोजन, केशसज्जा, एक मिनिट प्रतिभा प्रदर्शन, मेहंदी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट व रंगोली कुल 6 प्रतियोगिताएँ थीं। इनमें 18 वर्ष से 80 वर्ष तक की आयु […]

You May Like

मनोरंजन