माताएं पंच परिवर्तन के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका निभा सकती है : महापौर

ग्वालियर। मध्य भारत शिक्षा समिति ग्वालियर द्वारा आयोजित माँ मिलन-2026 में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में अग्नि बिना भोजन, केशसज्जा, एक मिनिट प्रतिभा प्रदर्शन, मेहंदी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट व रंगोली कुल 6 प्रतियोगिताएँ थीं। इनमें 18 वर्ष से 80 वर्ष तक की आयु की 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के अलावा बौद्धिक खेलों व पंचपरिवर्तन पर समूह में हुई चर्चा ने सभी को खूब आनंदित किया। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में ईंधन संबंधी वैश्विक समस्या का समाधान भी आज ‘अग्नि बिना भोजन प्रतियोगिता में दिखाई दिया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियाणी शर्मा, द्वितीय स्थान प्राची अग्रवाल, तृतीय स्थान वर्षा तलेगांवकर इसी तरह अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी इस प्रकार हैं- रंगोली में प्रथम स्थान प्रेरणा जोशी, प्राची खेदकर दूसरे स्थान पर रहीं, तृतीय स्थान हेमा तलेगांवकर, मेहदी में प्रथम स्थान दीपशिखा कुशवाह, द्वितीय स्थान मजू अग्रवाल, तृतीय स्थान आरती कुशवाह, 1 मिनिट में प्रतिभा प्रर्दशन में प्रथम स्थान रितिका प्रजापति व आंकाक्षा आठले, द्वितीय स्थान रश्मी पित्रे, तृतीय स्थान अदिति खोले, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में ऊर्जा भलेराव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, द्वितीय स्थान नेहा अग्रवाल, तृतीय स्थान मजू, केश सज्जा में प्रथम स्थान भूमिका सविता, द्वितीय स्थान मुस्कान अली, तृतीय स्थान कल्याणी इगले।

प्रतिभागियों की उत्कृष्टता को देखते हुए निर्णायकगण को प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान निकालने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

मुख्य अतिथि डॉ. शोभा सिकस्वार ने अपने उ‌द्बोधन में कहा कि ग्वालियर के गौरव को बढ़ाने के लिए हमें पंच परिवर्तन को अपनाना ही चाहिए। स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण, ऊर्जा व जल संरक्षण आवश्यक है। विजेताओं को बधाई देते हुए उन्होंने पंच परिवर्तन के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण में महिलाओं की भागीदारी को सराहा। ग्वालियर की प्रतिभा तथा यूपीएससी में 160वीं रैंक प्राप्त सृष्टि गोयल ने कहा कि नारी शक्ति को सम्मानित करने के लिए माँ मिलन से अच्छा कार्यक्रम हो हीं नहीं सकता।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य भारत शिक्षा समिति की सदस्य प्रो. कुसुम भदौरिया ने की। कार्यक्रम में प्रस्ताविक भाषण माधव विधि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीति पाण्डे ने प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

उल्लेखनीय है कि मॉ मिलन का यह आयोजन संपूर्ण रूप से माताओं को समर्पित रहा। मातृशक्ति ने ही कार्यक्रम का नियोजन, संचालन एवं प्रदर्शन कर अपनी शक्ति व संस्कारों का परिचय दिया। इस माँ मिलन कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती अर्चना शर्मा, उपप्राचार्य पार्वती विद्या पीठ रहीं।

Next Post

भोपाल दक्षिण-पश्चिम चुनाव विवाद SC पहुंचा, EVM और बैलेट पेपर के नतीजों में बड़ा अंतर: पीसी शर्मा

Mon Mar 30 , 2026
भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने सोमवार को भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 2023 चुनाव में कथित अनियमितताओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह मामला वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में विचाराधीन है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में शर्मा […]

You May Like