भोपाल: राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे जुलूस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया. पुलिस ने आरोपी साहिल बच्चा सहित तीन लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पथराव से गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष मोनू सहित कई लोग प्रभावित हुए.
घटना के बाद समिति के पदाधिकारियों ने आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई की मांग की.तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस सुरक्षा में खटलापुरा घाट पर प्रतिमा का विसर्जन कराया गया.
इस दौरान पुलिस अधिकारी रियाज इकबाल, शालिनी दीक्षित, आर.के. बघेल, थाना प्रभारी महेंद्र चौहान, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, भाजपा नेता चेतन भार्गव, विवेक साहू, बजरंग दल के राज चौरसिया और गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष मोनू सहित कई लोग मौजूद रहे.बता दें कि आरिफ नगर से विसर्जन जुलूस के दौरान हुए इस पथराव से जुलूस में शामिल लोग आक्रोशित हो गए थे और उन्होंने गौतम नगर थाने का घेराव कर सख्त कार्रवाई की मांग की.
