भोपाल, 17 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीन दिनों के लिए राजभवन आमजन के लिए खोला जाएगा।
राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के सी गुप्ता ने बताया कि आम नागरिक 25 जनवरी से 27 जनवरी तक निर्धारित समयावधि में राजभवन का अवलोकन कर सकेंगे। राजभवन दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजन को राजभवन भ्रमण की अनुमति रहेगी।
Next Post
महाराणा प्रताप और शिवशक्ति कॉलेज की संबद्धता निरस्त
Fri Jan 17 , 2025
मुरैना, 17 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ अनुभाग के झुंडपुरा कॉलेज कागजों में संचालित करने के मामले में कुलगुरु प्रो अविनाश तिवारी सहित 19 प्रोफेसर के खिलाफ ईओडब्ल्यू में मामला दर्ज होने के बाद कॉलेजों की संबद्धता (एनओसी) भी निरस्त कर दी गयी है। आधिकारिक जानकारी के […]

You May Like
-
1 year ago
उत्तराखंड को मिला स्वर्ण पदक
-
4 months ago
गुरुद्वारे के सामने से हटा अवैध अतिक्रमण
