विकास योजनाओं की समीक्षा,110 नई ईवी बसें और स्वच्छता में प्रगति पर जोर

इंदौर:नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने इंदौर-उज्जैन संभाग के अंतर्गत आने वाले नगर निगम, नगरपालिका एवं नगर परिषदों के अधिकारियों के साथ में समीक्षा बैठक के दौरान अमृत-2.0, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और राजस्व आय बढ़ाने के निर्देश दिए।

निकायों को वर्षा पूर्व नालों की सफाई और जर्जर भवनों की जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि इंदौर को 110 नई ईवी बसें मिली हैं, जो सार्वजनिक परिवहन को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाएंगी।बैठक में यह निर्देश दिए गए कि वर्षा ऋतु से पूर्व सभी निकाय अपने क्षेत्र के नालों की सफाई सुनिश्चित करें और जर्जर भवनों का सर्वे कर उन्हें खाली कराने की प्रक्रिया आरंभ करें।

सीएम हेल्पलाइन और सीएम मॉनीटर पोर्टल पर प्राप्त जन-शिकायतों एवं घोषणाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई। साथ ही, उच्च न्यायालय से संबंधित अवमानना मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने शहर में अग्निशमन, वायु गुणवत्ता सुधार और ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए संबंधित विभागों से वित्तीय सहायता प्राप्त करने पर बल दिया।

Next Post

रीडर निलंबित, तहसीलदार और लिपिक को नोटिस

Sat May 17 , 2025
ग्वालियर: कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने चीनौर तहसील का अचानक निरीक्षण किया।रिकॉर्ड की अव्यवस्था और प्रकरणों की देरी पर उन्होंने सख्त नाराज़गी जताई एवं कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। रीडर राजेन्द्र परिहार निलंबित कर दिए गए हैं। तहसीलदार मनीष जैन और लिपिक शैलेन्द्र तिवारी को कारण बताओ नोटिस दिया गया […]

You May Like