ग्वालियर: कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने चीनौर तहसील का अचानक निरीक्षण किया।रिकॉर्ड की अव्यवस्था और प्रकरणों की देरी पर उन्होंने सख्त नाराज़गी जताई एवं कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। रीडर राजेन्द्र परिहार निलंबित कर दिए गए हैं।
तहसीलदार मनीष जैन और लिपिक शैलेन्द्र तिवारी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। लिपिक की 2 वेतन वृद्धियाँ रोकी जाएँगी। 36 प्रकरण एक साल से लंबित मिलने पर 2 हफ्तों में निराकरण के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अब हर राजस्व कार्यालय पर कड़ी नजर रखी जाएगी एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
