इटारसी। संस्कृतभारती नर्मदापुरम जिले के 29 कार्यकर्ता आगामी अखिल भारतीय अधिवेशन में भाग लेने को तैयार हैं। इस अधिवेशन से संबंधित तैयारियों को लेकर इटारसी में बैठक संपन्न हुई, जिसमें जिले के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सह विभाग संयोजक शत्रुंजय प्रताप सिंह बिसेन ने बताया कि बैठक का उद्देश्य अधिवेशन की रूपरेखा, अनुशासन और संभाषण दक्षता से संबंधित जानकारी प्रदान करना था। जिला अध्यक्ष सुधांशु शेखर मिश्र ने बताया कि संस्कृतभारती का अखिल भारतीय अधिवेशन प्रत्येक तीन वर्ष में होता है। इस बार यह कोयंबटूर में 7 से 9 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नर्मदापुरम जिले से 29 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
बैठक में जिला मंत्री अरुण कुमार दुबे ने संस्कृत संभाषण दक्षता और गीता अध्ययन का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।
