सौरव गांगुली एसए20 के आगामी सीरीज में प्रिटोरिया कैपिटल्स के प्रमुख कोच होंगे

नयी दिल्ली (वार्ता) सौरव गांगुली 26 दिसंबर से शुरू होने वाले एसए20 के चौथे सीजन के लिए प्रिटोरिया कैपिटल्स के नए मुख्य कोच होंगे। वह जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे।

प्रिटोरिया कैपिटल्स का अब तक टूर्नामेंट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पिछले दो सीज़न 2023-24 और 2024-25 में प्रिटोरिया को खराब नतीजे मिले हैं, दोनों बार वे पांचवें स्थान पर रहे और प्लेऑफ के लिए क्वालिफ़ाई करने में नाकाम रहे।

प्रिटोरिया कैपिटल्स को उम्मीद है कि गांगुली की नियुक्ति से उनकी तकदीर बदलेगी। पूर्व भारतीय कप्तान पहली बार मुख्य कोच बनेंगे। गांगुली 2015 से 2019 तक चार साल तक बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे। 2019 सीजन के लिए वह दिल्ली कैपिटल्स में मेंटर के रूप में शामिल हुए, लेकिन इसके तुरंत बाद ही बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने के लिए फ्रैंचाइजी छोड़ दी।

पिछले वर्ष जेएडब्ल्यू के क्रिकेट निदेशक के रूप में गांगुली की नियुक्ति ने उनकी एक फ्रैंचाइजी के कोचिंग की भूमिका के करीब पहुंचा दिया, जिसमें आईपीएल और डब्ल्यूपीएल में जीएमआर के साथ सह-स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिटल्स भी शामिल है। उनका पहला ध्यान 9 सितंबर को होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी पर होगा।

 

Next Post

डायमंड हार्बर एफसी को हराकर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने जीत डूरंड कप का खिताब

Mon Aug 25 , 2025
कोलकाता, (वार्ता) नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने डायमंड हार्बर एफसी को हरा कर डूरंडकप का खिताब जीता। इस जीत के साथ ही नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली 12वीं टीम बन गई। विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में शानिवार रात खेले गये फाइनल मुकाबले में डायमंड हार्बर एफसी को […]

You May Like