बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने किया बहिष्कार

जबलपुर: जिला पंचायत में शुक्रवार को आयोजित जिला पंचायत संचार समिति की बैठक अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई। तय समय पर संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे, जिससे नाराज समिति सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।जिला पंचायत सदस्य एवं संचार समिति के सभापति ठाकुर सतेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण बैठक औपचारिक रूप से शुरू ही नहीं हो सकी।

इससे जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा अधूरी रह गई। बैठक का बहिष्कार करते हुए सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी यही स्थिति बनी रही तो मामले की शिकायत उच्च स्तर पर की जाएगी। पूर्व सूचना के बावजूद अधिकारियों का न पहुंचना प्रशासनिक अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
महत्वपूर्ण एजेंडे पर होनी थी चर्चा
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की संचार व्यवस्थाएं, योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, विभागीय समन्वय और जनता से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया जाना था। समिति सदस्य समय पर पहुंचे, लेकिन लंबे इंतजार के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं हुए।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल
समिति सदस्यों ने अधिकारियों की इस उदासीनता को जनप्रतिनिधियों के सम्मान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ बताया। उनका कहना था कि बैठकों को केवल औपचारिकता बनाकर रखा जा रहा है, जबकि जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों की सक्रिय भूमिका जरूरी है।

Next Post

ओलंपियाड परीक्षा : प्रमाण पत्र पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Sun Jan 18 , 2026
जबलपुर: राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर शासकीय स्कूलों के कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 16 एवं 17 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने बताया कि प्रथम दिवस 16 […]

You May Like