पेट्रोल पंप के सामने खड़ा डंपर चोरी 

भोपाल, 31 जनवरी. नजीराबाद में पेट्रोल पंप के सामने खड़ा एक डंपर चोरी हो गया. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी कृष्णा सिंह ठाकुर ने बताया कि नजीराबाद निवासी हटे सिंह सोलंकी डंपर चलवाते हैं. पिछले दिनों उन्होंने अपना एक डंपर नजीराबाद स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने खड़ा किया था. गुरुवार सुबह पहुंचे तो पता चला कि डंपर गायब है. आसपास तलाश करने के बाद भी जब डंपर का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने थाने जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस की टीम डंपर चोरी करने वालों की तलाश में लगाई गई है. इधर छोला मंदिर थानांतर्गत मेडिकल दुकान के सामने खड़ी मनीष रोहले की स्कूटर चोरी चली गई. पुलिस ने अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इसी प्रकार ईंटखेड़ी थानांतर्गत भारत सिटी लांबाखेड़ा में रहने वाले अरविंद कुमार पांडे के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन समेत करीब 60 हजार का सामान चोरी कर ले गए. पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

00000000

युवक ने जंगल में फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल, 31 जनवरी. गुनगा इलाके में रहने वाले एक युवक ने जंगल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी गई है. फिलहाल खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस के मुताबिक प्रीतम सिंह मेहर (40) ग्राम सेमरी पठार का रहने वाला था और मेहनत मजदूरी करता था. परिवार में पत्नी के अलावा एक लड़की और दो लड़के हैं. बुधवार को वह मवेश चराने के लिए सेमरीकला के जंगल गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा. गुरुवार सुबह परिजन उसकी तलाश में पहुंचे तो वह जंगल में लगे सागौन के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है. घरवालों के बयान के बाद ही खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

Next Post

समग्र शिक्षा अभियान और पीएमश्री योजना की कार्यकारणी समिति बैठक में लिये गये निर्णय

Fri Jan 31 , 2025
भोपाल, 31 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय में मध्यप्रदेश समग्र शिक्षा अभियान के स्ट्रेंथनिंग टीचिंग लर्निग एण्ड रिजल्ट्स फॉर स्टेट्स (स्टार्स) और पीएमश्री योजना की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग,महिला बाल […]

You May Like