हाईकोर्ट में आतंकी हमले की मॉकड्रिल

जबलपुर: उच्च न्यायालय परिसर मेंं आतंकी हमले से निपटने और मुस्तैदी-सर्तकता परखने के साथ आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिये मॉक ड्रिल हुई। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय एवं सेनानी 6वीं वाहिनी वि.स.बल जबलपुर सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में उच्च न्यायालय जबलपुर परिसर में आपात कालीन स्थिति से निपटने के लिये जबलपुर पुलिस, उच्च न्यायालय सुरक्षा बल, एनडीआरएफ, सडीआरएफ, विस्फोटक विशेषज्ञ बीडीडीएस टीम, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, आदि विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल की कार्यवाही में भाग लिया गया।

मॉक ड्रिल कार्यवाही के दौरान उच्च न्यायालय परिसर की सुरक्षा, न्यायाधिपति की सुरक्षा एवं कोर्ट रूम की सुरक्षा की ड्रिल की गयी। आकस्मिक आतंकी हमला मॉक ड्रिल का संचालन उच्च न्यायालय सुरक्षा जबलपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अजय परोचे द्वारा किया गया।

मॉक ड्रिल प्रदर्शन के दौरान रजिस्ट्रार जनरल धर्मेन्द्र सिंह राठौर, रजिस्ट्रार प्रशासन हर्ष सिंह बहरावत, रजिस्ट्रार नरेश महरबान सिंह मीणा, मुकेश द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हाईकोर्ट सुरक्षा पी.एल. परतेती, उप पुलिस अधीक्षक हाईकोर्ट सुरक्षा पंकज परमार, निरीक्षक वैभव कुमार दुबे, निरीक्षक धनकुमार धुर्वे, निरीक्षक जुझार सिंह, एवं बीडीडीएस प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह, व निरीक्षक 11वी वाहिनी एनडीआरएफ वाराणसी उ.प्र. ब्रजेश कुमार तिवारी, एसडीआरएफ उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार सहित उच्च न्यायालय जबलपुर सुरक्षा में पदस्थ समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

ऐशबाग आरओबी मामले में यादव की आठ अभियंताओं पर कार्रवाई

Sun Jun 29 , 2025
भोपाल, 29 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के ऐशबाग रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण में हुई लापरवाही मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर लोक निर्माण विभाग के आठ अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मामले में दो चीफ […]

You May Like