ई आफिस में ऑनबोर्ड न होने वाले अधिकारियों की रूकेगी वेतनवृद्धि

रीवा:कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि सभी संभागीय अधिकारी फाइल तथा पत्राचार का पूरा कार्य ई आफिस के माध्यम से करें. सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं और पत्र भी इसी माध्यम से एक-दूसरे कार्यालय को भेजें.

अपने कार्यालय में भी अधीनस्थ स्तर तथा जिलों से फाइल का मूवमेंट ई आफिस के माध्यम से ही करें. जो ई आफिस में ऑनबोर्ड नहीं होंगे उनके प्रभारी अधिकारी की एक वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने की कार्यवाही की जाएगी. ई आफिस सिस्टम में फाइल क्रियेट करें, फाइल मूव करें और उसी में फाइल सुरक्षित भी रख सकते हैं. विभागीय कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट भी ई आफिस से ही भेजें.

Next Post

कावड़ यात्रियों से विवाद के बाद सदर बाजार में तनाव, थाना पहुंचा मामला

Wed Jul 16 , 2025
इंदौर: सावन के पवित्र माह में कावड़ यात्रा के दौरान सदर बाजार क्षेत्र में कावड़ियों और दूसरे समुदाय के कुछ लोगों के बीच विवाद की स्थिति बन गई. मौके पर पुलिस बल पहुंचा और हालात को नियंत्रण में लिया. मामले में पिता-पुत्र को थाने लाया गया है.सदर बाजार मेन रोड […]

You May Like