कल गणेश विसर्जन और अनंत चतुर्दशी चल समारोह से शहर में यातायात रहेगा डायवर्ट 

भोपाल। राजधानी में अनन्त चतुर्दशी -गणेश विर्सजन के अवसर पर शनिवार को प्रातः-9 बजे प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा. शहर में छोटे-छोटे जुलूस के रूप में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन प्रेमपुरा घाट, कमलापति घाट, बैरागढ एवं हताईखेड़ा डेम पर पृथक-पृथक किया जायेगा. इस अवसर पर भारत टाकीज चैराहे से देर शाम 7 बजे गणेश प्रतिमाओं एवं झाकियों के साथ मुख्य चल समारोह प्रारंभ होगा. जो इतवारा चौराहा, गणेश चोक मंगलवारा,गल्ला मण्डी हनुमानगंज, छोटे भैया चैराहा, जनकपुरी, जुमेराती, पुराना पोस्ट आफिस, सिंधी मार्केट, पीरगेट, मोती मस्जिद, रेतघाट, कमला पार्क से होकर कमलापति घाट पर समापन होगा. साथ ही कुछ झाकियां पालिटेक्निक चैराहा से डिपो चैराहा, 25 वीं वाहिनी के सामने भदभदा तिराहा होकर प्रेमपुरा घाट पर विर्सजन होगा. चल समारोह के दौरान आवश्यकतानुसार यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगा.

Next Post

ओंकारेश्वर में गणपति विसर्जन के दौरान हादसा: 14 श्रद्धालु गंभीर, कुछ खंडवा रेफर

Fri Sep 5 , 2025
खंडवा। जिले की धार्मिक तीर्थ नगर ओंकारेश्वर में शुक्रवार दोपहर में हुवे एक भीषण हादसे में 14 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए । यह सभी श्रद्धालु गणेश विसर्जन करने ओंकारेश्वर आए थे । मिली जानकारी के अनुसार पड़ोस के जिले खरगोन के भीकनगांव थाना अंतर्गत आने […]

You May Like