ग्रीष्मकाल में होने वाली बीमारियों की रोकथाम और पेयजल की उपलब्धता के लिए समुचित प्रयास किये जाय:प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

सतना :सतना जिले के प्रभारी मंत्री और म.प्र. शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आगामी ग्रीष्मकाल के दौरान नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता बनाये रखने के लिए सुनिष्चित प्रबंध किये जाये। इसी प्रकार ग्रीष्मकाल में होने वाली बीमारियों की रोकथाम और उपचार की समुचित व्यवस्था की जाये। सतना जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजयवर्गीय बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, महापौर योगेष ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, स्पीकर नगर निगम राजेष चतुर्वेदी, कलेक्टर डॉ. सतीष कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, वन मण्डलाधिकारी मयंक चांदीवाल, आयुक्त नगर निगम षेर सिंह मीना, सीईओ जिला पंचायत षैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह सहित जिला विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री श्री कैलाष विजयवर्गीय ने ग्रीष्मकाल के दौरान ग्रामीण और षहरी क्षेत्रों में पेयजल की समुचित उपलब्धता के लिए की गई तैयारी और जल जन्य बीमारियों तथा ग्रीष्मकाल के दौरान होने वाली बीमारियों के रोकथाम के लिए तैयार कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कलेक्टर प्रत्येक माह जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पेयजल की स्थिति की समीक्षा करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में स्वच्छ पेयजल के उपयोग और टयूब वेल से प्राप्त अण्डर ग्राउण्ड वाटर को पेयजल के रूप में पानी उबालकर उपयोग करने के प्रति जागरूकता लाये।

ग्रामीण क्षेत्रों में जिला और ब्लाक स्तर पर और षहरी क्षेत्रों में नगर निगम स्तर पर पेयजल संबंधी, समस्याओं के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम बनाये। षहरी क्षेत्रों में सप्लाई किये जा रहे पेयजल की गुणवत्ता चेक कराये। सुनिष्चित करे कि दूषित जल की सप्लाई नहीं हो, जल शोधन संयंत्र में पानी की गुणवत्ता गंभीरता से देंखे। उन्होंने जल जन्य बीमारियों और ग्रीष्मकालीन बीमारियों से बचाव के लिए जन जागरूकता लाने तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाओं का स्टाक रखने के निर्देष भी दिये।

जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14-15 वर्ष की किषोरियों को किये जा रहे एचपीवी टीकाकरण की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत प्रतिनिधियों, सरपंच, षहरी क्षेत्रों में महिला संगठन, सामाजिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर टीकाकरण के लिए जागरूकता लाने के प्रयास और सकारात्मक वातावरण बनाने की दिषा में कार्य करें।प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुसार सतना में नवनिर्मित आईएसबीटी का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर किये जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया। महापौर नगर निगम योगेष ताम्रकार द्वारा षासकीय विद्यालय सिंधी कैम्प का नामकरण अमर षहीद हेमू कालाणी के नाम पर किये जाने के प्रस्तुत प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए प्रभारी मंत्री ने इसे कार्यवाही में लेकर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देष दिये। नगरीय

Next Post

15 साल की उम्र में मिला पहला श्रेया घोषाल को बड़ा ब्रेक, 5 नेशनल अवॉर्ड जीतकर बनीं सिंगिंग क्वीन

Thu Mar 12 , 2026
मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल आज 42वां जन्मदिन मना रही हैं। रियालिटी शो में उनकी आवाज सुनकर संजय लीला भंसाली ने उन्हें फिल्म देवदास में गाने का मौका दिया। भारतीय संगीत जगत की सबसे लोकप्रिय आवाज़ों में से एक श्रेया घोषाल आज 12 मार्च को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। […]

You May Like