भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महान पार्श्व गायक किशोर कुमार की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश के गौरव किशोर कुमार ने अपनी मधुर आवाज़ और विलक्षण प्रतिभा से भारतीय सिनेमा एवं संगीत जगत को अमूल्य विरासत प्रदान की है।
डॉ. यादव ने कहा कि किशोर कुमार के गीत आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में बसे हुए हैं और मनोरंजन जगत की अनमोल धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि अपनी बहुमुखी प्रतिभा और सदाबहार गीतों के माध्यम से किशोर कुमार ने संगीत प्रेमियों के बीच एक अमिट पहचान बनाई, जो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
