नई फसल आते ही मटर की आवक बढ़ी

सहसपुर मंडी में बड़ी मात्रा में आने लगा मटर

जबलपुर: मौसम का रुख बदलने के साथ-साथ ही किसानों द्वारा मंडियों में मटर की आवक भी पहुंचने लगी है। जिससे बुधवार को सहजपुर मंडी में किसानों द्वारा नई फसल का मटर आने लगा है। जिसके चलते मटर की गाडिय़ों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। जिससे किसानों के चेहरे पर भी खुशी की लहर थी और उनकी फसल व्यापारियों द्वारा फिर से उचित रेट पर खरीदी शुरू कर दी गई है। मटर की आवक बढऩे के साथ-साथ उसके भाव में भी कुछ गिरावट आई है। लेकिन फिलहाल अभी नए साल पर नया मटर मंडियों में पहुंच रहा है, इसके कुछ समय बाद से इसके भाव पर उछाल आने की संभावना है।
30 रूपए से 35 रूपए तक बिका मटर
जिले की सबसे बड़ी मटर मंडी सहजपुर में शुक्रवार के दिन किसानों का मटर उनकी गुणवत्ता के हिसाब से 35 से लेकर 35 रूपए तक व्यापारियों ने खरीदा है। मंडियों में अभी किसानों से व्यापारीयों ने थोक रेट पर 3000 रूपए प्रति क्विंटल से लेकर 3500 रूपए प्रति क्विंटल तक मटर खरीदा है। वहीं जब इसके अंतिम दिनों पर मटर की आवक कम होगी तो इसके भाव पर भी उछाल आएगा।

Next Post

डिग्री, मार्कशीट और पत्राचार पर होगा भारत शब्द का उपयोग

Thu Jan 16 , 2025
रादुविवि में ई सी बैठक पर कई प्रस्तावों पर लगी मुहर  जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ई सी की बैठक का आयोजन किया गया। जहां पर बैठक में आए हुए प्रमुख सुझावों और प्रस्तावों पर गहन चर्चा करने के बाद कई प्रस्ताव पर मोहर लग चुकी है। जिसमें से सबसे […]

You May Like