समेरिटंस के कैडेट्स थल सेना कैंप में होंगे शामिल

नर्मदापुरम: समेरिटंस हायर सेकंडरी स्कूल नर्मदापुरम के चार कैडेट निहाल अहिरवार, केशव श्रीवास्तव, युवराज यादव, वत्सल पांडे थल सेना कैंप में शामिल होंगे। ये सभी कैडेट हवलदार अनिल कुमार के साथ रवाना हो गए हैं। सेकेंड अफसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इन कैडेट्स ने पहले बटालियन स्तर पर सूबेदार मेजर जीवी सिंह, नायब सूबेदार रामवतार सिंह एवं अधिकारियों के सानिध्य में प्रशिक्षण प्राप्त कर किया।

थल सेना कैंप में उन्हें सेना एवं फायरिंग, एकता अनुशासन देश सेवा की जानकारी मिलेंगी। चयनित कैडेट्स राष्ट्रीय स्तर पर जाएंगे।उनकी इस उपलब्धि पर संस्था के डायरेक्टर डा आशुतोष शर्मा, प्राचार्य प्रेरणा रावत, एनसीसी मैनेजर प्रदीप कुमार यादव, एनसीसी अधिकारी स्नेहा उपाध्याय ने खुशी जाहिर कर शुभकामनाएं दी।

Next Post

कव्वाली को संगीतबद्ध करने में महारत हासिल थी रौशन को

Sun Jul 13 , 2025
मुंबई, 13 जुलाई (वार्ता) हिंदी फिल्मों में जब कभी कव्वाली का जिक्र होता है तो संगीतकार रौशन का नाम सबसे पहले लिया जाता है। हालांकि रौशन ने फिल्मों में हर तरह के गीतों को संगीतबद्ध किया है, लेकिन कव्वालियों को संगीतबद्ध करने में उन्हें महारत हासिल थी। वर्ष 1960 में […]

You May Like