बांग्लादेश के मुख्य हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण उड़ान सेवाएं बाधित

ढाका, 03 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) बंगलादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार को घना कोहरा छा गया जिससे हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने-जाने वाली उड़ान सेवाएं बाधित हुईं।

हवाई अड्डा प्राधिकरण ने कल दोपहर एक नोटिस जारी कर कहा कि घने कोहरे के कारण सुरक्षा कारणों से नौ उड़ानों का मार्ग बदला गया। हवाई यातायात में लंबे समय तक व्यवधान के बाद दोपहर लगभग दो बजे (स्थानीय समयानुसार) हवाई अड्डे पर उड़ानें फिर से शुरू हुईं।

घने कोहरे के साथ बर्फीली हवाएं भी चल रही थीं जिससे ढाका और अन्य क्षेत्रों को प्रभावित करने वाली भीषण शीत लहर का प्रभाव और भी बढ़ गया।

बंगलादेश मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञानी उमर फारूक ने शिन्हुआ से कहा कि शुक्रवार को देश का सबसे कम तापमान ढाका से लगभग 164 किलोमीटर दूर जशोर जिले में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

 

Next Post

T20 World Cup 2026 के लिए जिम्बाब्वे की टीम का ऐलान

Sat Jan 3 , 2026
जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम की घोषणा कर दी है। सिकंदर रजा की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है। देखें किस खिलाड़ी को किया गया शामिल। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब महज 35 दिन बाकी है। सभी टीमें वर्ल्ड कप के […]

You May Like