
सीधी। जिला पंचायत सभागार में 6 अगस्त को पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले की 10 उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त पंचायत को 11,000 रुपये, द्वितीय को 7,100 रुपये, तृतीय को 5,100 रुपये तथा शेष सात पंचायतों को 2,100 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।
सम्मानित पंचायतों में पनवार चौहानन, डोल, खैरा, भितरी, पटेहरा खुर्द, कुचवाही, चोरगड़ी, भेलकी खुर्द, बरिगवां और अमिलिया शामिल रहीं। पुरस्कार वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, अधिकारी, मनरेगा एवं ग्राम स्वराज अभियान के प्रतिनिधि, सरपंच-सचिव एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस आयोजन ने ग्राम विकास की दिशा में पंचायतों की भूमिका को और मजबूत किया तथा आगामी वर्ष के लिए प्रेरणा का कार्य किया।
