कांगो में इबोला से 181 मौतें ,782 मामलों की पुष्टि हुई

किन्शासा, 15 जून (वार्ता) कांगो में अब तक इबोला से 181 मौतें हो चुकी है और पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 782 हो गयी है। कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार शाम को ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। कांगो में मामलों की संख्या इससे कहीं अधिक होने की आशंका है, क्योंकि इस बीमारी के फैलने की पुष्टि 15 मई को हुई थी। इसके अलावा, संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों की तलाश की दर भी महज 56 फीसदी है।

इबोला का यह नया प्रकोप दुर्लभ ‘बुंडीबुग्यो वायरस’ से फैला है। इसकी कोई स्वीकृत वैक्सीन या इलाज अभी उपलब्ध नहीं है। मंत्रालय के अनुसार, अब तक छप्पन लोग इस से ठीक हो चुके हैं और इस संक्रमण की वर्तमान मृत्यु दर 23 फीसदी है। यह संक्रमण मुख्य रूप से कांगो के पूर्वी प्रांत इतूरी में केंद्रित है, जहां से इबोला के 90 फीसदी से अधिक मामले सामने आये हैं। यह बीमारी सीमा पार कर युगांडा तक फैल गयी है।

.....

Next Post

अमेरिका-ईरान समझौते को मिला वैश्विक समर्थन, इजरायल ने कहा हमारे लिए समझौता बाध्यकारी नहीं

Mon Jun 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 जून (वार्ता) अमेरिका-ईरान के बीच हुए बड़े राजनयिक समझौते का यूरोप तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्वागत किया जा रहा है और इसे पश्चिम एशिया में स्थिरता लाने वाला बड़ा मोड़ माना जा रहा है लेकिन इजरायल इस समझौते का विरोध कर रहा है। इजरायल के वरिष्ठ नेताओं […]

You May Like