सतना: जिले के कोठी थाना क्षेत्र के रनेही गांव में शादी समारोह में हुए खाने के विवाद ने ऐसा खूनी संघर्ष लिया कि खाना बनाने वाले हलवाई ने ही साथियों के साथ मिलकर विवाद करने वाले युवक को चाकू घोंपकर हत्या कर दी, जिसे सहित कोठी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। वहीं फरार एक आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी मुताबिक एक मई को फरियादी भवानी प्रसाद डोहर पिता सुंदरलाल डोहर निवासी गौरा मेदनीपुर थाना सिविल लाईन की रिपोर्ट पर लेख किया गया कि रात 2.45 बजे करीब रोहित और मोहित के साथ मोटरसायकिल से वापस गांव जा रहा था और जैसे ही रनेही तालाब हनुमान मंदिर के पास पहुंचे वैसे ही पहले से घात लगाए दो अलग-अलग मोटरसायकिलों में 5 लोगों ने रास्ता रोककर रोहित डोहर को गाली इसी बीच हलवाई का काम करने वाले सतीष ने पीछे आकर चाकू मार दिया, इसके बाद दो-तीन चाकू और मारा बीच बचाव करने पर भवानी और मोहित से भी मारपीट कर आरोपी भाग गए।
रक्तरंजित रोहित डोहर पिता संदरलाल डोहर 24 वर्ष निवासी गौरा थाना सिविल लाईन को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फरियादी भवानी की रिपोर्ट पर कोठी पुलिस अपराध धारा 103 (1), 296(बी),115 (2),126 (2), 351(3), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जिसके बाद पुलिस की अलग-अलग चार टीमे बनाकर और सायबर सेल की मदद लेकर टीमो को रवाना किया गया। वहीं मुखबिरो की मदद से जगह-जगह आरोपियो के ठिकने के संभावित स्थानो पर लगातार दविश दी गयी और घटना कारित करने वाले पांच मे से चार आरोपियो को अलग-अलग स्थानो से पकडा गया। वहीं एक फरार आरोपी की तलास जारी है। पकड़े गए चारो आरोपियों को कोठी पुलिस शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हे अदालत द्वारा जेल भेज दिया गया।
ये पकड़े गए आरोपी
हत्या करने वाले आरोपियों में गौरीशंकर वर्मा पिता चुनकावन वर्मा 32 वर्ष सुजवाल नई बस्ती थाना सभापुर जिला, सतीष डोहर पिता शिवकुमार डोहर 20 वर्ष निवासी गौरा थाना सिविल लाईन, अमर चौधरी पिता राजेश चौधरी 20 वर्ष निवासी सुजवाल नई बस्ती थाना सभापुर एवं एक नाबालिग शामिल है। वहीं घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
आरोपियों को चौबिस घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कोठी निरीक्षक संतोष तिवारी, स.उप निरीक्षक अश्वनीधर द्विवेदी, राजबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सेन, प्रमोद तिवारी, आरक्षक रिकूं जाटव, रामनरेश बैगा, रामगणेश पटेल, दिलीप यादव, संतोष धुर्वे, विशाल नागर आदि शामिल है।
