नशीली कफ के साथ आरोपी गिरफ्तार 

रीवा। पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह के निर्देश पर नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

सीएसपी रितु उपाध्याय के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अमर सिंह उर्फ काकू पिता गिरधारी लाल लोनिया, निवासी कबाड़ी मोहल्ला, थाना सिविल लाइन, को प्रतिबंधित 888 शीशी आनरेक्स कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जब्त कफ सिरप की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है।

पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर उसे हिरासत में लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और पुलिस द्वारा कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Next Post

सौंसर के बुनकर शेषराव निमजे राज्य स्तरीय कबीर बुनकर पुरस्कार से सम्मानित, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सौंपा पुरस्कार

Tue Aug 11 , 2026
  सौंसर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित मिंटो हॉल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सौंसर के पारंपरिक बुनकर शेषराव महादेव निमजे को राज्य स्तरीय कबीर बुनकर पुरस्कार से सम्मानित किया। श्री निमजे को हाथकरघा बुनाई कला में उत्कृष्ट एवं अपूर्व हुनर प्रदर्शित करने के लिए तृतीय पुरस्कार के […]

You May Like