मुरैना: मुरैना में आज लगे एक विवादित और धमाकेदार बैनर ने अंचल की राजनीति में हलचल मचा दी है। बैनर में साफ लिखा है कि श्रीमंत महाराज साहब ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाओ, नहीं तो अपनी खैर बचाओ…”। लोगों का सवाल ये है कि क्या ये वाकई सिंधिया समर्थकों का गुस्सा और जनता की आवाज है, या फिर कहीं कांग्रेस की कोई अंदरूनी चाल तो नहीं? बैनर की टाइमिंग और सिंधिया द्वारा मुरैना को दी सौगात को भी जोड़कर देखा जा रहा है।
जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुरैना आए थे. उन्होंने यहां दो बड़ी सौगातें दीं, मुरैना में नई एयरपोर्ट सुविधाओं का ऐलान और किसानों के लिए 500 करोड़ की सब्सिडी योजना का विस्तार। इन घोषणाओं के बाद बैनर का लगना और भी ज्यादा चर्चा में आ गया. वहीं बीजेपी समर्थक संत समाज सेवा समिति का दावा है कि ये तो बस जनभावना का इज़हार है, कोई धमकी नहीं. समिति के अध्यक्ष भगवान दास त्यागी ने यहां तक कह दिया कि सिंधिया ने हमेशा समाज के लिए काम किया है, अब समय आ गया है कि प्रदेश की कमान उन्हें मिले.
