नाले में मिला व्यक्ति का शव, रहवासियों ने दी पुलिस को जानकारी

भोपाल: राजधानी के छोलामंदिर थाना क्षेत्र के पात्रा नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव के पास ही एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है. मृतक का नाम अमर सिंह उम 65 वर्ष निवासी ईंट खेड़ी क्षेत्र का होने की जानकारी सामने आई है. मृतक के बारे में यह भी बताया जा रहा कि उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना ईंट खेड़ी में दर्ज है.

स्थानीय लोगों ने 112 पर सूचना देकर इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवा कर पोस्टमार्टम रिपोर्टर के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा है. फिलहाल पुलिस इस केस को हत्या और आत्माहत्या के ऐंगल से देखकर जांच कर रही है. मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचित करने का भी पुलिस का प्रयास जारी है.

Next Post

नैनपुर नगर पालिका कार्यालय में भीषण आग, दस्तावेज खाक, लापरवाही उजागर

Thu Sep 11 , 2025
नैनपुर:नगर पालिका कार्यालय की लोक निर्माण शाखा में तड़के करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। इस आग में महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर पूरी तरह खाक हो गए। अचानक लगी इस आग ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।आगजनी की सूचना मिलते ही […]

You May Like