इंदौर: साइबर अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता के लिए मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा 8 जुलाई तक चलाए जा रहे सेफ क्लिक 2026 अभियान के तहत राज्य साइबर जोनल कार्यालय इंदौर की टीम ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए. इस दौरान एक इंस्टीट्यूट में करीब 100 छात्र छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई, जबकि एक निजी स्कूल के लगभग 500 विद्यार्थियों को जागरूकता संबंधी पर्चे और पुस्तिकाएं वितरित की गईं.
कार्यक्रम में पीपीटी और क्विज के माध्यम से ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, साइबर फ्रॉड, मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग, हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर क्राइम पोर्टल और संचार साथी एप के बारे में जानकारी दी गई. अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के महत्व से भी अवगत कराया तथा साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई.
