जबलपुर: सिवनी धूमा से चार साल की मासूम का किडनेप करने वाले दो अपहरणकर्ताओं को जबलपुर पुलिस ने दबोच लिया है।पुलिस के मुताबिक जिला सिवनी थाना धूमा में 26 सितम्बर को श्रीमति हेमवती उईके 55 वर्ष निवासी टंकी मोहल्ला धूमा सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी मंझली बेटी आरती की शादी बरगी में हुई थी, आरती अपनी 4 वर्षिय बेटी राशि बरकडे के साथ विगत 1 वर्ष से उसके साथ रह रही थी जो 1 माह पूर्व बच्ची को उसके पास छोडकर मजदूरी करने नागपुर गयी। 25 सितम्बर को सुबह दस बजे घर के पास राशि खेल रही थी, वह घर के अंदर काम कर रही थी, लगभग 10-30 बजे घर के बाहर पहुंची तो देखी कि राशि नहीं थी, आसपास एवं गॉव में अब तक तलाश करती रही कुछ पता नहीं चला है। अज्ञात उसकी 4 वर्षिय नातिन कु. राशि को बहला फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धूमा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
शहर में लोकेशन, कप्तान को मिली सूचना, घूमा पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ की छापेमारी
विवेचना के दौरान मढदेवरी धूमा निवासी रूपेश यादव जो कि कभी-कभी बच्ची को अपने साथ खिलाने ले जाता था, घटना स्थल के पास पास घूमता देखा गया था, जानकारी मिलने पर रूपेश यादव की तलाश करने पर रूपेश घर पर नहीं मिला, पतासाजी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि रूपेश जबलपुर में मजदूरी कर रहा है। मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय को मिली। कप्तान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह द्वारा टीम लगायी गई। क्राइम ब्रांच जबलपुर और घूमा पुलिस ने शहर में छापेमारी की।
बच्ची और आरोपियों को पकडक़र धूमा ले गई पुलिस
कोतवाली थाना अंतर्गत बल्देवबाग स्थित निर्माणाधीन मकान की उपरी मंजिल में दबिश दी गयी, जहां 2 युवक एवं 4 वर्षिय बालिका के साथ मिले। दोनो युवकों ने पूछताछ पर अपने नाम रूपेश यादव पिता वीरन यादव 22 वर्ष निवासी मढदेवरी धूमा जिला सिवनी एवं यशवंत यादव पिता पंचम यादव 22 वर्ष निवासी बावली धूमा जिला सिवनी बताये, बच्ची के सम्बंध में पूछताछ करने पर टंकी मोहल्ला में रहने वाली 4 वर्षिय बालिका जो अपने घर के सामने खेल रही थी को अपने साथी यशवंत के साथ घूमाने के लिये लेकर आ जाना एवं उक्त निर्माणाधीन मकान में रखना बताया। दोनों आरोपियों को 4 वर्षिय बच्ची सहित सकुशल धूमा पुलिस के सुपुर्द किया गया
