रिश्वत लेते पकड़ाया ब्लॉक एकेडमिक समन्वयक

छिंदवाड़ा. स्कूल संचालक से रिश्वत मांगना शिक्षा विभाग के ब्लॉक एकेडमिक समन्वयक को उस समय महंगा पड़ गया जब लोकायुक्त की टीम ने उसे 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया. लोकायुक्त की इस कार्रवाई से पूरे शिक्षा विभाग में हडकंप मच गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा के वार्ड 47 कैलाश विहार कालोनी निवासी कविता पीपरडे पति डॉ शेखर ब्रम्हने सिंगोड़ी में स्थित यूनिक पब्लिक स्कूल की संचालिका है. स्कूल संचालिक कविता पीपरडे ने जबलपुर लोकायुक्त से शिकायत की थी कि बीआरसी कार्यालय अमरवाड़ा में पदस्थ ब्लॉक एकेडमिक समन्वयक सत्येन्द्र जैन उनसे सीएमहेल्पलाईन में की गई शिकायत का निराकरण करने के ऐवज में रिश्वत की मांग कर रहे है. शिकायत मिलने के बाद जबलपुर लोकायुक्त की टीम छिंदवाड़ा पहुंची और पीअरईपी रोड़ में स्थित इंडियन कॉफी हाउस में 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथो दबोच लिया. लोकायुक्त की टीम ने आरोपी सत्येन्द्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)क्च, 13(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है.

Next Post

चावल, गेहूं, दालें मजबूत; खाद्य तेलों में घट-बढ़

Tue Dec 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। गेहूं और दालों में भी मजबूती देखी गयी। चीनी के दाम लगभग अपरिवर्तित रहे। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 14 रुपये बढ़कर […]

You May Like

मनोरंजन