इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर के होटल शेरेटन में हिंदू इकोनॉमिक फोरम के इंदौर चैप्टर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ‘अर्थ अभ्युदय’ विषय पर उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीति और निवेश के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरप्लस बिजली के साथ पर्याप्त लैंड बैंक उपलब्ध है। पानी पर सोलर पैनल के जरिए बिजली उत्पादन किया जा रहा है, वहीं जल आधारित ऊर्जा के स्रोत भी मजबूत किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के नए क्षेत्रों के साथ धार्मिक और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने पर भी काम किया जा रहा है।
डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए हुए एमओयू को जमीन पर उतारने में सफलता मिल रही है। सरकार का लक्ष्य उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण तैयार कर रोजगार के अवसर बढ़ाना है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2002-03 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय करीब 11 हजार रुपये थी, जो 2022 में बढ़कर 1.40 लाख और 2026 में 1.67 लाख रुपये हो गई।भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंता नागेश्वरन ने कहा कि भारत की विकास दर वर्तमान में 7.8 प्रतिशत है और आने वाले वर्षों में इसमें और वृद्धि की संभावना है
