चावल, गेहूं, दालें मजबूत; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। गेहूं और दालों में भी मजबूती देखी गयी। चीनी के दाम लगभग अपरिवर्तित रहे। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 14 रुपये बढ़कर 3,867 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं छह रुपये महंगा हुआ और 2,862 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा पांच रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।
दाल-दलहनों में तेजी रही। मूंग दाल की कीमत आठ रुपये और मसूर दाल की सात रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल पांच रुपये और उड़द दाल तीन रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। तुअर दाल के भाव कमोबेश गत दिवस के स्तर पर ही रहे।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मार्च वायदा 51 रिंगिट चढ़कर 4036 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.18 प्रतिशत टूटकर 48.99 डॉलर के भाव बोला गया।
स्थानीय बाजारों में सोया तेल औसतन 42 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। वनस्पति की कीमत 31 रुपये और सरसों तेल की 21 रुपये बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल और मूंगफली तेल 17-17 रुपये महंगे हुए। पाम ऑयल की कीमत 12 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।
मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत लगभग स्थिर रही। चीनी में भी टिकाव रहा।

Next Post

रुपया छह पैसे मजबूत

Tue Dec 23 , 2025
मुंबई, 23 दिसंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 5.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 89.63 रुपये का बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 1.50 पैसे टूटकर 89.6950 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपये के लिए आज उतार-चढ़ाव भरा […]

You May Like