मुंबई, 23 दिसंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 5.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 89.63 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 1.50 पैसे टूटकर 89.6950 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपये के लिए आज उतार-चढ़ाव भरा दिन रहा। यह 1.50 पैसे की मजबूती के साथ 89.67 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 89.5850 रुपये प्रति डॉलर और नीचे 89.85 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में 89.63 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर सूचकांक में रही नरमी से रुपया मजबूत हुआ। हालांकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के बाजार से भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से बिकवाल रहने से इस पर दबाव रहा।
