‘सालार 2: शौर्यांगा पर्व’ पर बड़ा अपडेट, होम्बले फिल्म्स ने शुरू किया प्री-प्रोडक्शन

मुंबई, 14 अगस्त (वार्ता) होम्बले फिल्म्स की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘सालार’ का अगला अध्याय ‘सालार 2: शौर्यांगा पर्व’ अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम शुरू हो गया है। निर्माता विजय किरागंदूर और निर्देशक प्रशांत नील एक बार फिर साथ मिलकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को बड़े स्तर पर तैयार करने में जुटे हैं। ‘सालार: पार्ट 1: सीजफायर’ ने दमदार कहानी, जबरदस्त एक्शन और प्रभास तथा पृथ्वीराज सुकुमारन की प्रभावशाली अदाकारी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था और ओटीटी पर भी इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली।

पहले भाग की सफलता के बाद ‘सालार 2: शौर्यांगा पर्व’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। फिल्म की टीम दूसरे भाग को पहले से बड़े पैमाने पर पेश करने की तैयारी में जुटी है। निर्देशक प्रशांत नील और निर्माता विजय किरागंदूर का लक्ष्य दर्शकों को एक भव्य और दमदार सिनेमाई अनुभव देना है। पहली फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। अब खानसार की कहानी ‘शौर्यांगा पर्व’ में किस दिशा में आगे बढ़ेगी और दर्शकों को क्या नया देखने को मिलेगा, इसे लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह है।

.....

Next Post

दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव का ताबड़तोड़ निरीक्षण

Fri Aug 14 , 2026
दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले के विभिन्न शासकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का हाल जाना। इस दौरान लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। तो वहीं बच्चों और गौ-सेवा कर संवेदनशील पहल भी की। आंगनबाड़ी केंद्र हर्रई (क्रमांक 15) में बिना कनेक्शन के लगभग 48हजार बिल […]

You May Like