
विमत्रा वेंचर्स के सहयोग से चलने वाली विमत्रा चेन्नई लायंस जीसी को संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुभाष यम्माडा और थिमाजी राव यम्माडा (फ़ाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर) का नेतृत्व प्राप्त है। यह टीम तेज़ी से बढ़ते एएम ग्रीन इंडियन गोल्फ़ प्रीमियर लीग (एएम ग्रीन आईजीपीएल) इकोसिस्टम का हिस्सा बनने जा रही है, जो चेन्नई और पूरे भारत के दर्शकों के लिए टीम-आधारित प्रोफ़ेशनल गोल्फ़ का रोमांच और जोश लेकर आएगी।
इस अवसर पर सुभाष यम्माडा ने कहा, “हमें ‘विमत्रा चेन्नई लायंस जीसी’ को चेन्नई लाने और इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग के साथ इस सफर को शुरू करने में बहुत खुशी हो रही है। चेन्नई में हमेशा से ही खेलों का मजबूत कल्चर और टीम-बेस्ड खेलों के लिए जबरदस्त जुनून रहा है। हम गोल्फ के साथ भी वैसा ही जुड़ाव बनाने का एक शानदार मौका देखते हैं। हमारा मकसद केवल एक फ्रैंचाइजी का मालिक बनना नहीं है। हम एक ऐसा संस्थान बनाना चाहते हैं जो मौके पैदा करे, प्रतिभा को निखारे और भारत में गोल्फ़ के भविष्य में अहम योगदान दे।”
