बायपास पर कार रोककर हमला और लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर. इंदौर-देवास बायपास पर कार रोककर उसमें सवार लोगों से मारपीट कर लूट करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को शिप्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लूटी गई कार और मोबाइल बरामद किए हैं. वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

पालाखेड़ी कांकड़ निवासी विनोद रघुवंशी की शिकायत पर हमले और लूट का प्रकरण दर्ज किया था. शिकायत में पुलिस को बताया कि सुल्लाखेड़ी ब्रिज के पास दीपक और उसके साथी कार से जा रहे थे. इसी दौरान दूसरी कार में सवार बदमाशों ने उनकी कार रोक ली. पांच बदमाशों ने दीपक और उसके साथियों पर हमला कर दिया. मारपीट के बाद आरोपी कार और मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए. वारदात की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की. जांच के दौरान दो संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई कार और मोबाइल बरामद कर लिया. पूछताछ में पुलिस को वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है. पुलिस अब फरार तीन आरोपियों की तलाश के साथ यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने इससे पहले इस तरह की और कितनी वारदातें की हैं.

Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर जोन 2 में पुलिस का ऑपरेशन सेफ जोन

Fri Aug 14 , 2026
इंदौर. स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जोन 2 पुलिस ने ऑपरेशन सेफ जोन शुरू किया है. पुलिस ने होटल-ढाबों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की जांच के साथ संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है. प्रमुख मार्गों पर वाहन चेकिंग और रात में गश्त भी बढ़ाई गई है. जोन […]

You May Like