
छिंदवाड़ा। जिले में दो थाना क्षेत्रों में हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई. वही आठ लोग घायल हो गए. जिसमें एक घायल की गंभीर हालत होने के कारण नागपुर रेफर किया गया है. जबकि सात घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पहला मामले में शिवपुरी थाना क्षेत्र के देवरी गांव में दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों बाइकों के चालक की मौके पर ही मौत हो गई. वही एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. हालात गंभीर होने के बाद घायल बालक को नागपुर रेफर कर दिया है. जानकारी अनुसार आयुष पिता अनिल सूर्यवंशी 15 साल और अकुल पिता अनिल सूर्यवंशी 12 साल दोनो भाई है. बड़ा भाई 10 वी कक्षा और छोटा भाई 8वी में पढ़ाई कर रहे थे. शनिवार की शाम दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे. इस दौरान देवरी के समीप सामने से आ रहे बाइक में सवार प्रवीण बट्टी उम्र 35 की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई. बाइक के परखच्चे उड़े गए. मौके पर सैंकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया. हादसे को देख लोग भौचक्के रह गए. पर दोनों चालकों की मौत हो गई. वही छोटा भाई जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. उसे गंभीर हालत में नागुपर रेफर कर दिया है. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. बताया जा रहा है कि मृतक आयुष और अनिल माता-पिता की दो संतान थी. जिसमें सड़क हादसे ने एक चिराग बुझ गया. वही दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. जिसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है.
यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटने से सात यात्री घायल
धनोरा(जागीर). अमरवाड़ा-धनोरा-बटकाखापा की ओर चलने वाली यात्री बस त्रिपुर सुंदरी एम.पी. 04 पीए 2142
जो अमरवाड़ा से लगभग 12 बजे धनोरा की ओर आ रही थी जो ग्राम भुमका के पास सुशीला धरमकांटा के पास मुख्य सड़क से पटरी से उतरकर खेत में जाकर पलट गई जिसमें सवार यात्रीयों में सात यात्रियों को चोट आई. अनियंत्रित बस घटना की सूचना मिलते ही धनोरा पुलिस स्टाफ तथा बटकाखापा पुलिस स्टाफ घटना स्थल पर तत्काल पहुंचाऔर घायलों को प्रायवेट वाहन की मदद से व 112 पुलिस वाहन से चोटिल सभी यात्रियों का इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही अमरवाड़ा अनुविभागीय अधिकारी हेमकरण धुर्वे धनोरा समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर घायल सभी यात्रियों से मिले व घटना का जायजा लिया.
धनोरा पुलिस द्वारा तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. बस पलटने से रामदयाल मर्सकोले पिता गगन लाल मर्सकोले 50 साल निवासी बिछुआ, ललित उईके पिता जलमान उईके 22 साल निवासी रंगपुर, राजकुमार डेहरिया पिता अदेराम डेहरिया 29 साल निवासी महलोन , बालकुमारी उमरेठिया पति राजेंद्र उमरेठिया 23 साल निवासी मानकवाड़ी ,तुलसा सल्लाम पति सिरजलाल सल्लाम उम्र 44 साल निवासी भुमका , गंगा वर्मा पति अनिल वर्मा 30 साल निवासी राजगुरु पिपरिया घायल हुए है.
