भोपाल:राजधानी के कोलार इलाके में लगभग 222 करोड़ की लागत से बनी सिक्स लेन सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। यह सड़क अब दोनों ओर अवैध पार्किंग से अटी पड़ी है। हालत यह है कि शाम के समय पिक आवर्स में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
सड़क के दोनों ओर दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने बेतरतीब वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे सिक्स लेन घटकर दो से तीन तक सीमित हो जाती हैं और भारी ट्रैफिक के दबाव में पूरा सिस्टम असंतुलित हो जाता है।
