सौतेले पिता ने शराब के नशे में बेटी से किया दुष्कर्म

इंदौर: तुकोगंज थाना इलाके में एक 28 वर्षीय युवती ने अपने सौतेले पिता पर बलात्कार और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है. आरोपी ने पहले शराब के नशे में हंगामा किया और फिर अगले दिन सुबह युवती की आबरू लूट ली.28 वर्षीय पीड़िता ने तुकोगंज थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया कि घटना की शुरुआत 6 मई की रात से हुई. उसका सौतेले पिता राकेश शराब पीकर घर आया और बिना किसी बात के उसे अश्लील गालियां देने लगा.

विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. उस समय युवती ने लोकलाज के डर से बात दबा ली, लेकिन आरोपी के मन में कुछ और ही चल रहा था.पीड़िता के अनुसार, अगले दिन यानी 7 मई की सुबह करीब 6 बजे, जब वह घर में अकेली थी, तब राकेश ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और दूसरे कमरे में खींच ले गया. वहां उसने युवती के साथ डरा-धमकाकर बलात्कार किया.

हैवानियत यहीं नहीं रुकी; कुछ देर बाद आरोपी ने दोबारा उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया.आरोपी के चंगुल से किसी तरह छूटकर पीड़िता अपनी बहन के पास पहुंची और उसे आपबीती सुनाई. बहन के साहस बंधाने पर पीड़िता ने थाने पहुँचकर आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी राकेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

पटाखा कारोबारी से 16 लाख की धोखाधड़ी

Fri May 8 , 2026
इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक थोक पटाखा व्यापारी से करीब 31 लाख रुपये का माल खरीदने के बाद आरोपी ने बकाया 16 लाख रुपये देने से हाथ खड़े कर दिए. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी व्यापारी के विरुद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है.पुलिस के […]

You May Like

मनोरंजन