घोड़ा चौराहे पर आपस में दो बाइक टकराई, 22 साल के युवक की मौत

शिवपुरी: सिटी कोतवाली सीमा में स्थित पोहरी रोड पर घोडा चौराहे पर रात लगभग 10 बजे 2 बाइकों मे आपस में भिड़ंत हो गई। इस घटना में सतनवाड़ा के युवक की मौत हो गई वही एक युवक जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। दोनों युवक सतनवाड़ा से अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने शिवपुरी आए थे।

जानकारी के अनुसार सतनवाड़ा कस्बे में रेडीमेड का व्यवसाय करने वाले प्रियांशु धाकड उम्र 22 साल पुत्र वीरेंद्र धाकड अपने सतनवाड़ा के रहने वाले अपने दोस्त अरमान खान के साथ पल्सर बाइक से शिवपुरी किसी शादी में शामिल होने गए थे। सोमवार की रात 10 बजे यह दोनों पल्सर से मनियर की ओर से आ रहे थे। इनकी बाइक घोडा चौराहे पर पहुंची वैसे ही एक बुलेट गाडी से आमने सामने से टक्कर हो गई। दोनों घायल हो गए। डॉक्टरों ने हिमांशु चौधरी को मृत घोषित कर दिया। वही अरमान खान का इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

Next Post

आज अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का भव्य प्रकटोत्सव मनाया जायेगा

Wed Apr 30 , 2025
ग्वालियर: अक्षय तृतीय के अवसर पर आज 30 अप्रैल को भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव का आयोजन मप्र सनाढ्य सभा व सर्व ब्राह्मण महासंघ द्वारा भगवान परशुरामेशवर मंदिर सनाढ्य भवन रामकुई पर आयोजित किया जा रहा है। सर्वप्रथम प्रात: 8 बजे से भगवान परशुराम का पूजन, महाअभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ […]

You May Like

मनोरंजन