
भोपाल। मप्र कांग्रेस के प्रवक्ता प्रवीण धौलपुरे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी नेता राहुल गांधी की मांग को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के स्लैब और दरों में कटौती का निर्णय व्यापारियों और आम जनता के लिए ऐतिहासिक राहत लेकर आया है। कांग्रेस के अनुसार राहुल गांधी लंबे समय से जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहते हुए इसे युक्तिसंगत बनाने और आम जनता पर करों का बोझ घटाने की मांग कर रहे थे। धौलपुर ने इसे जनहित में बड़ा कदम बताया और कहा कि इससे व्यापार जगत और उपभोक्ताओं को सीधे लाभ मिलेगा।
