वार्ड 60 में पांच मंजिला मकान भरभराकर गिरा, निगम की टीम मौके पर पहुंची

इंदौर। वार्ड क्रमांक 60 स्थित कोष्ठी मोहल्ले में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। प्रेमसुख टॉकीज के सामने चौक, होटल मदनी के पास एक पांच मंजिला पुराना मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय मकान में लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत नगर निगम और पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच रही है और मलबा हटाने का काम शुरू किया जा रहा है। आसपास भारी भीड़ जमा हो गई है और स्थिति पर पुलिस काबू पाने की कोशिश कर रही है।

Next Post

रामटेकरी ज्वेलर्स की दुकान चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon Sep 22 , 2025
मंदसौर। कोतवाली पुलिस ने रामटेकरी क्षेत्र स्थित श्रीनाथ ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में शहर में हुई चार अन्य चोरी की वारदातों को भी कबूल किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक […]

You May Like