DIG छतरपुर के मुख्य आतिथ्य मे नशे से दूरी है जरूरी के 15 दिवसीय कार्यक्रम का समापन 

पन्‍ना।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संपूर्ण प्रदेश में संचालित नशे से दूरी है ज़रूरी जन-जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पन्ना साईं कष्ण एस. थोटा के नेतृत्व मे पन्ना जिले में विगत 15 दिवसों से चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों का आज सफल समापन हुआ। इस अवसर पर डी.आई.जी. छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार मुख्य अतिथि के रूप मेरूप से उपस्थित रहे। समापन समारोह में कलेक्टर पन्ना सुरेश कुमार, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, नगर एवं समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्य, मीडिया प्रतिनिधि एवं अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डी.आई.जी. छतरपुर ललित शाक्यवार ने अपने संबोधन में मादक पदार्थों के दुष्परिणामों, समाज पर उनके प्रभाव पर विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं पुलिस हेल्पलाइन नम्बर, नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने नशा एक सामाजिक बुराई बताते हुए युवाओं से इसके विरुद्ध खड़े होने की अपील की। समापन अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। अभियान के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने वाले छात्र-छात्राओं, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Next Post

निठारी हत्याकांड में सुरेंद्र कोली को बरी करने के खिलाफ दायर सीबीआई की अपील खारिज

Wed Jul 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में 2006 में हुए निठारी सिलसिलेवार हत्या मामलों के आरोपी सुरेंद्र कोली को बरी करने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की 14 अपीलें बुधवार को खारिज कर दी। मुख्य न्यायाधीश बी.आर. […]

You May Like