आधी-तूफान के साथ बारिश से शहर तरबतर, बिजली गिरने से दो की मौत 

रतलाम। शहर में शुक्रवार शाम तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। करीब 20 मिनट की बारिश में दर्जनों पेड़ गिर गए, कई इलाकों की बिजली गुल हो गई और कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूटकर सड़कों पर जा गिरे। राजस्व कॉलोनी में तीन खंभे गिरने से बड़ा हादसा टल गया। महलवाड़ा के पास विशाल पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। कस्तूरबा नगर, महू रोड, जेल रोड और पीएम एक्सीलेंस कॉलेज परिसर में भी नुकसान हुआ। तेज हवाओं से टीन शेड उड़ गए। जिले के मोयाखेड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्षीय बालिका की और तंबोलिया में एक युवती की मौत हो गई। कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गिरने से लोग घायल हुए। महु रोड ओवरब्रिज पर खंभा गिरने से यातायात बाधित रहा। बारिश के बाद बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही, जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Next Post

फ्रांस के साथ एमओयू से प्रदेश की संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच - यादव

Fri Jun 13 , 2025
भोपाल, 13 जून (वार्ता) फ्रांस और मध्यप्रदेश के बीच संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष मुख्यमंत्री निवास, समत्व में एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह मध्यप्रदेश को भारत और फ्रांस के बीच […]

You May Like

मनोरंजन