पुतला दहन के दौरान युकां जिलाध्यक्ष अरोरा झुलसे, मतदाता सूची से नाम कटने का कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

ब्यावरा। ब्यावरा में मतदाता सूची से नाम काटने और वोट चोरी के कथित आरोपों को लेकर शुक्रवार दोपहर एनएसयूआई के प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाते ही आग की लपटें अचानक भडक़ उठीं. पुतले के पास खड़े युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमन अरोरा के गले, हाथ, उंगलियों और कंधे पर जलने की चोटें आई हैं. जबकि विशाल के पेट और सीने का हिस्सा झुलसा है. दोनों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर ब्यावरा के पीजी कॉलेज से पीपल चौराहे तक रैली निकाली. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची से नाम काटने और वोट चोरी के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की. पीपल चौराहे पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ता एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे.इसी दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले में आग लगा दी गई. पुतले में आग लगते ही लपटें अचानक तेज हो गईं और पास में खड़े अमन अरोरा और विशाल इसकी चपेट में आ गए और उनके शरीर और कपड़ों तक आग पहुंच गई. मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया. पुलिसकर्मियों ने अमन अरोरा को आग से बचाने में मदद की. इस दौरान विशाल दांगी भी आग की चपेट में आकर झुलस गए.

Next Post

विश्वकर्मा मंदिर के गेट पर मिला शव

Fri Oct 9 , 2026
ब्यावरा। नगर के ढकोरा रोड स्थित शनि मंदिर के पास विश्वकर्मा मंदिर के मुख्य गेट पर गुरुवार शाम एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष बताई जा रही है. सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर […]

You May Like