रायसेन में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो युवकों की मौत, एक जिंदगी से जंग लड़ रहा

रायसेन: जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सागर मार्ग पर ग्राम सुमेर के पुल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।हादसा देर रात हुआ, जब सागर जिले के सागोनी गांव निवासी 40 वर्षीय अमर सिंह बंसल बेगमगंज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और अमर सिंह बंसल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दूसरी बाइक पर सवार देवलापुर निवासी 18 वर्षीय नितिन रावत और उसका 20 वर्षीय मित्र मोनू कुर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल बेगमगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सागर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।इलाज के दौरान देर रात नितिन रावत की भी मौत हो गई, जबकि मोनू कुर्मी की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Next Post

होलिका दहन पर गौकाष्ठ और उपलों का होगा उपयोग

Sun Mar 1 , 2026
रीवा। जिले में इस वर्ष होली के पावन पर्व को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संदेश के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में ‘स्वच्छ और स्वस्थ होली’ अभियान के तहत लकड़ी के स्थान पर ‘गौकाष्ठ’ (गाय के गोबर से […]

You May Like