होलिका दहन पर गौकाष्ठ और उपलों का होगा उपयोग

रीवा। जिले में इस वर्ष होली के पावन पर्व को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संदेश के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है.

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में ‘स्वच्छ और स्वस्थ होली’ अभियान के तहत लकड़ी के स्थान पर ‘गौकाष्ठ’ (गाय के गोबर से बनी लकड़ी) और उपलों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा. शासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बचाना और पेड़ों की कटाई रोकना है. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि होलिका दहन के दौरान पारंपरिक लकड़ी का त्याग कर गौकाष्ठ और कण्डों का उपयोग करें. इसके साथ ही, प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों के प्रयोग और पशु-पक्षियों पर रंग न डालने का संकल्प लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है. कलेक्टर ने जिले के सभी नगर पालिक निगमों, जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि जिले के विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाले सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रमों का नि:शुल्क पंजीयन जिला मुख्यालय, तहसील और नगरीय निकायों में कराएं. होलिका दहन के दिन मैदानी अमला आयोजन स्थलों का भ्रमण करेगा. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वहां जलाऊ या इमारती लकड़ी के स्थान पर गौकाष्ठ का उपयोग हो. इसका प्रमाणन भी संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा.

Next Post

होली के त्यौहार को लेकर सज गई दुकाने, गुलजार हुआ बाजार

Sun Mar 1 , 2026
रीवा। होली का त्यौहार नजदीक आते ही बाजार में दुकाने रंग गुलाल और पिचकारी से जग गई है. जिसके चलते बाजार गुलजार हो गया है और लोग खरीददारी के लिये निकलने लगे है. रविवार को अवकाश होने के कारण बाजार में भीड़ बढ़ेगी. बढ़ती मंहगाई का कोई असर दिखाई नही […]

You May Like