राजस्व एवं पुलिस अधिकारी संयुक्त भ्रमण कर कानून व्यवस्था की रखें निगरानी

सीधी: कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद तथा डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय द्वारा आगामी त्यौहारों के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कमिश्नर रीवा संभाग जामोद ने कहा कि माह मार्च और अप्रैल त्यौहारों के दृष्टि से महत्वपूर्ण है। होली, ईद, नवरात्रि, रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्यौहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

इस दौरान कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए राजस्व तथा पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमण करें।लोगों को त्यौहारों के दौरान सुरक्षित वातावरण देने जिले के प्रमुख स्थानों में फ्लैग मार्च करें और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की समझाइस दें। कमिश्नर ने कहा कि त्यौहारों के एक-दो दिन पूर्व से ही शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कड़ी निगरानी रखें।

होलिका दहन के लिए चिन्हांकित स्थलों का निरीक्षण कर लें। यह सुनिश्चित करें कि बिजली के तारों के नीचे होलिका दहन नहीं हो। होलिका दहन के लिए हरे पौधो को नुकसान नहीं पहुंचाएं त्यौहारों के दौरान नशा करके हुडदंग करने वालों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा शांति व्यवस्था बिगाडने वालों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करें।

Next Post

सीधी पुलिस का त्यौहार से पहले फ्लैग मार्च

Mon Mar 10 , 2025
सीधी:सीधी पुलिस द्वारा त्यौहार के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया । फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी अंशुमान राज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री तिवारी, नायब तहसीलदार गोपद बनास अक्षय अरझरिया, रक्षित निरीक्षक वीरेंद्र कुमरे, थाना प्रभारी […]

You May Like